Skip to main content

yakub par daya

1993 मुम्बई बम धमाके में संदिग्ध याकूब मेमन को फांसी की सजा पर देश का रवैय्या देखे तो ... जिस तरह एक आतंकवादी पर देश बटाँ हुआ नज़र आ रहा है वैसा पहले कभी नहीं हुआ।

इस पुरे घटना क्रम में 2 पहलु मुख्य है
1) राजनीती का
2) नैतिकता का
राजनीती में कहा जाता है एक कुशल नेता वही है जो समस्याओं को हल न करे बल्कि समस्यां को पैदा करे।
Aimim के प्रमुख एव वकील ओवैसी ने जिस तरह इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी उससे उनके कुशल नेता होना का पता चलता है....साफ़ है इन्हें अच्छी सहानुभूति हासिल होगी इस मसले में। ओवैसी साब का कहना है की याकूब को फांसी सिर्फ मुस्लमान होने की वजह और पोलिटिकल बैकग्राउंड न मिलने की वजह से हो रही.... उन्होंने यह तर्क रखा है की जब याकूब को फांसी हो रही तो बेअंत के हत्यारों, साध्वी प्रज्ञा, इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी क्यू नहीं दी जा रही? अरे जनाब आप तो दिल के बड़े साफ़ नेता लगते है जो खुल कर कानून का  करने की बात कररहे है~ बाकियों को फांसी नहीं लगी तो याकूब को भी छोड़ दिया जाये... बहुत सही

उत्तर प्रदेश में सपा सर्कार में नेता अबू आज़मी ने कहा...याकूब ने जांच एजेंसियों की मदद की है इस लिए उसे फांसी नहीं होनी चाहिए~ वाह मतलब सबूत लाकर दो तो 257 हत्याएं भी माफ़?

100 से अधिक लोगो ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी पर हताक्षर किये~ याकूब को फांसी नहीं होनी चाहिए~ याद रखना अगर एक तरफ तुम याकूब की फांसी रोकने की मांग कररहे तो दूसरी तरफ तुम उन तमाम निर्दोष पीड़ितों की भावना को ठेस पंहुचा रहे और आतंकवादियों का मनोबल भी बढ़ा रहे जिन्हें मौका मिलेगा नए शिकारों को ये बताने का के....ja bacche jihaad kar# gar pakada b gya to tujhe waha fansi nahi hogi.

याकूब के वकील का कहना था के~ बहुत बुरा हुआ... फांसी वो भी जन्मदिन के दिन क्या छोड़ा सर्कार ने उनके परिवार के लिए? हंसी आती है इन् वकीलों पर जो चन्द पैसों और सुर्ख़ियो के लिए आतंकवादी को भी बचाने चले जाते हैं- वकील साब क्या आपको यद् नहीं?  इसी याकूब ने रेकी करवा कर बम ऐसी जगह रखने की हिदायत दिया जिससे ज़यदा से ज़यदा निर्दोष मरे जाये.. बम को मैनहोल में उस वक़्त सेट किया गया जब बच्चों की स्कूल की बस ठीक उसके ऊपर थी तभी फटा.... क्या उन् बच्चों की लाशें नहीं देखीं आपने?
खैर आपको तो सुर्ख़ियों से मतलब है....अब बात करतें है दूसरे पहलु की

 2) नैतिकता की- फांसी होने के कुछ दिनों पहले एक बड़े ही फेमस बन्दे का आधी रात tweet आया याकूब के बचाव में जिनका नाम है salman khan।
सलमान खान साब एक अरसे तक हम भी आपके fans में अपना नाम दर्ज करवाया करते थे पर धीरे-धीरे आपसे मेरी वैचारिक दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं।
सलमान खान साब ने तो बाकायदा याकूब को clean chitt दे डाला वो भी बड़े दार्शनिक अंदाज़ में... #killing of innocent man is killing of whole humanity.. वाह साब क्या खूब कहा है: आखिर dialogue  आप नहीं मरेंगे तो कौन मरेगा।
आगे वो अपने tweet में लिखते है के  #catch da lomdi man  गज़ब tiger memon  और लोमड़ी?
सलमान जी  आपको नहीं भूलना चाहिए के जिस क़ानून और  जिस न्यायलय पर आप सवाल उठा रहे है उन्ही की दें है के आप parol  पर  बाहर घूम रहे और इन्हें के दम पर आपका  टाइगर को लोमड़ी पुकार जा रह... वरना शायद आपको भी  टाइगर मेमन .....
याकूब की फांसी के दिन उसके अंतिम संस्कार में भीड देखने लायक थी...एक तरफ पूर्व राष्ट्रपति को दफनाया जा रहा था जिसमे हिन्दू ज़यदा दिख रहे थे और दूसरे तरफ नोरदोष नागरिकों की हत्या करने वाले को जिसके साथ मुस्लमान ज़यदा दिख रहे थे...  उम्मीद है हमारी न्याय व्यवस्था इसी तरहा भविष्य में भी  हमारे साथ न्याय करते रहेगी.... जय हिन्द जय भारत।।।

Comments

  1. Just wanna say this to Muslims - - -
    Be like kalam and we will worship you,
    Be like memon and we will kill you.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

माफियाओं के लिए खुशखबरी है IPL

क्रिकेट भारत में मात्र एक खेल न होकर एक पूजा है। पर कलयुग की इस पूजा के साथ-साथ  कई सट्टे रुपी आडम्बर भी आ गए।  परंतु आज भारतीय माफ़िया, गैंगस्टर, सट्टेबाज़ों सभी के लिए शुभ दिन है। क्योंकि भारत में आईपीएल (IPL) में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त के साथ सट्टे को हरी झंडी मिल गई। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे भारतीय अपराधियों को सट्टा एकमात्र लाइफलाइन प्रदान करता है। क्योंकि आज न तो पैसा हवाला में रहा न रियल स्टेट में ना ही अपहरण, हत्या जैसे अपराधों में। काम हाथ में लेने के बाद अगर पूरा हो भी गया तो उसके परिणामों की सज़ा भयावह है। सट्टे में अकूत धन कमा माफ़िया इसका इस्तेमाल अपने पूण्य के कामों में लगाता है। सट्टे से कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की भारतीय खेल जगत की 80% कमाई क्रिकेट से होती है। घर बैठे सरकारी नज़रों से बचते हुए सट्टा लगाना कमसकम अपहरण से तो कहीं बेहतर है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भारतीय युवा आसानी से इस लपेटे में आ जाते हैं। और फिर शुरू होता है अमूमन हर छोटे-बड़े विद्या के मंदिर में सट्टे का खेल। अपराधियों द्वारा स्कूल, कॉलेजों के छात्रों को नियं...

Lovely ka time-table

कभी बंद किताब के अंदर बिखरे हुए पन्नों को देखा है? कभी किसी अच्छे भले मुस्कुराते चेहरे में टूटे दांतों को देखा है? कभी अच्छी भली सपाट भूमि पर folding-faulting देखा है? कुछ यही हाल है हम B.A.(2nd year) वालों के समय-सारिणी (time-table) का भी। Lovely में कोई नियम चले न चले पर एक नियम ऐसा है जो अच्छे-भले, दुबले-मोटे छात्र- छात्राओं को भी सुबह यूनिवर्सिटी आते समय दौड़ने पर मजबूर कर देता है वो है attendence के लिए समय पर कक्षा में पहुचना। 5 मिनट की देरी भी आपको अपनी attandance गवां कर चुकानी पड़ सकती है। Lovely में इस नियम पर ख़ासा ध्यान दिया जाता है। कारण पूछने पर आप पाएंगे की समय का महत्व जीवन में ज़रूरी है अतः समय पे कक्षा में आये और अपने समय का सदुपयोग करे। पर दूसरी तरफ छात्रों को कक्षाओं के बिच मिलने वाला गैप उनकी समय सदुपयोग करने की आदत की धज्जियाँ उड़ा देता है। घंटे दो घंटे कक्षा में पढ़ने के बाद मिले घंटे दो घंटे के गैप में कुछ छात्र दोस्तों के साथ गप्पे मारने निकल पड़ते है, कुछ मॉल यात्रा पर, कुछ अपने होस्टल, तो कुछ मॉल में यूनिवर्सिटी प्रशाशन द्वारा उपलब्ध कराए गए मॉल के निचे बन...