Skip to main content

ISIS वालों ने कुरान गलत पढ़ ली।

पहले मैं साफ़ कह दूँ के मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं। धर्म तो मानव जाती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ढंग है जीवन जीने का चाहे कोई भी धर्म हो। पर धर्म के नियम या जो syllabus है क्या वो हमेशा सामान रहेगा? कभी बदलना नहीं चाहिए?
आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में isis का आतंक सुर्ख़ियों में है। सोशल मीडिया पर जिहाद के नाम पर रोज़ाना किसी वीडियो में कभी छत से फेंक कर, गला रेत कर, बच्चे से उसकी माँ की हत्या करवा वीडियो डाल लोगो में दहशत फैलाई जा रही।
जहाँ एक तरफ मध्य एशिया आतंकवाद में जल रहा है वही धीरे-धीरे इस आग की तपन भारत तक महसूस हो रहीं हैं ।और कुछ दिनों पहले जो ताजातरीन भारतीय अध्यापकों के अगवा करने का मामला हमारे सामने आया उसमें आतंकियों ने उन्हें ये कह कर छोड़ा के हम टीचर्स को नहीं मारते:: वाह मेरी तो आँखें भर आई... झूठ भी कमसे कम हज़म होने वाला बोला करो... सीरिया,इराक जैसे मुल्कों में जिन हज़ारों  निर्दोषो को मारा उसमे टीचर्स नहीं होंगे क्या? साफ़ है भारतीय युवाओं में लोकप्रियता पाने  लिए यह किया गया।
जब भी आतंकवाद की बात उठती है उसमें इस्लाम का नाम ज़रूर जुड़ता  है ये बात तो जग ज़ाहिर है। मुसलमानों को जिहाद का पाठ पढना हो या काफिरों को मार जन्नत में जाना सब कुरान की देंन है। अगर ऐसा नहीं है तो क्यू नहीं कोई ईसाई, बुद्ध,यहूदी, या हिन्दू धर्म  के नाम पर ऐसा नहीं करते? T&C apply.  हाँ छोटे पैमाने पर तो विवाद हर जगह होता है फिर चाहे बात धर्म की हो या बच्चों का अपने टॉफ़ी के लिए।। पर जिहाद की बिमारी अलग है।

पुराने समय में जब मुसलमान छोटे-छोटे कबीलों और राज्यों में बटे होते थे और उन पर दूसरे कबीलों के लोग हमला कर देते थे इसी आधार को लेकर कुरान में यह लिख गया के काफिरों( गैर मुस्लमान)को मारो। तो क्या आज भी इस लोकत्रांतिक समाज में हमें ऐसी बेतुकी बातों का समर्थन करना चाहिए? हालाँकि कुरान की बहुत सी बातों का मैं समर्थन करता हूँ। पर फिर भी कुछ ज़िहादी ठेकेदार भोले भाले युवाओ को अपने जाल में फांसने में कामयाब हो ही जाते है।

अब बात करते हैं जिहाद के ठेकेदारों की यानी ISIS
आखिर कौन है ये ISIS कहाँ से आया?
यूँ तो आपने बहुत से कारण सुने होंगे पर आज हम इसके बीज़ निकालेंगे। isis के उत्पन्न होने के जो मुख्य कारण है वो दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क की तरफ इशारा करते है यानी के america ,जी हाँ सही पढ़ा आपने। 2003 में जब जॉर्ज बुश ने इराक में रेड किया सद्दाम और अल-कायदा गठबंधन के बहाने तो उन्होंने वहां की डेमोक्रेसी, ब्यूरोक्रेसी, आर्मी सब नष्ट कर डाला और एक स्वतंत्र आर्मी बनाई जिसका खर्च, हथियार आज भी अमेरिका मुहैया करता है।  बताने की ज़रुरत नहीं है के आतंकवाद भी पैसे के बिना कुछ नहीं, यूँ तो ISIS  के कमाने के कई  जरिये है जैसे- मिडिल ईस्ट के कई तेल के कुओं पर कब्ज़ा,    डकैती, फिरौती, बैंक में लूट पाट, ancient साईट से चुराई चीज़ों की ब्लैक मार्किट में सेल वगैरह- वगैरह। कुरान तो नहीं पढ़ी मैंने पर कमसकम ऐसा करने को तो नहीं लिखा होगा।
हाल ही में इस संगठन ने अपना मैप जारी किया जिसमें यूरोप के कुछ हिस्सों से लेकर भारत तक अपना अधिकार बताया है। देखने वाली बात है की इस्लामिक स्टेट का पसंदीदा और धार्मिक रंग काला है ठीक हमारे विपरीत। इनके कैदियों को भगवा रंग ही पहनाया जाता है....भगवा जो त्याग का प्रतीक है, शांति का वाहक है.. इनका लक्ष्य इसी से ज़ाहिर होता है के ये भगवे के खिलाफ हैं।
चाहे बात शक्तिमान के तमराट किलविस के ड्रेस की हो या विकराल गब्राल के भूतों की सबका पसंदीदा रंग एक है, हाँ कुछ बूढ़ी चुड़ैलों का नहीं कह सकता।।


Comments

Popular posts from this blog

माफियाओं के लिए खुशखबरी है IPL

क्रिकेट भारत में मात्र एक खेल न होकर एक पूजा है। पर कलयुग की इस पूजा के साथ-साथ  कई सट्टे रुपी आडम्बर भी आ गए।  परंतु आज भारतीय माफ़िया, गैंगस्टर, सट्टेबाज़ों सभी के लिए शुभ दिन है। क्योंकि भारत में आईपीएल (IPL) में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त के साथ सट्टे को हरी झंडी मिल गई। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे भारतीय अपराधियों को सट्टा एकमात्र लाइफलाइन प्रदान करता है। क्योंकि आज न तो पैसा हवाला में रहा न रियल स्टेट में ना ही अपहरण, हत्या जैसे अपराधों में। काम हाथ में लेने के बाद अगर पूरा हो भी गया तो उसके परिणामों की सज़ा भयावह है। सट्टे में अकूत धन कमा माफ़िया इसका इस्तेमाल अपने पूण्य के कामों में लगाता है। सट्टे से कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की भारतीय खेल जगत की 80% कमाई क्रिकेट से होती है। घर बैठे सरकारी नज़रों से बचते हुए सट्टा लगाना कमसकम अपहरण से तो कहीं बेहतर है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भारतीय युवा आसानी से इस लपेटे में आ जाते हैं। और फिर शुरू होता है अमूमन हर छोटे-बड़े विद्या के मंदिर में सट्टे का खेल। अपराधियों द्वारा स्कूल, कॉलेजों के छात्रों को नियं...

Lovely ka time-table

कभी बंद किताब के अंदर बिखरे हुए पन्नों को देखा है? कभी किसी अच्छे भले मुस्कुराते चेहरे में टूटे दांतों को देखा है? कभी अच्छी भली सपाट भूमि पर folding-faulting देखा है? कुछ यही हाल है हम B.A.(2nd year) वालों के समय-सारिणी (time-table) का भी। Lovely में कोई नियम चले न चले पर एक नियम ऐसा है जो अच्छे-भले, दुबले-मोटे छात्र- छात्राओं को भी सुबह यूनिवर्सिटी आते समय दौड़ने पर मजबूर कर देता है वो है attendence के लिए समय पर कक्षा में पहुचना। 5 मिनट की देरी भी आपको अपनी attandance गवां कर चुकानी पड़ सकती है। Lovely में इस नियम पर ख़ासा ध्यान दिया जाता है। कारण पूछने पर आप पाएंगे की समय का महत्व जीवन में ज़रूरी है अतः समय पे कक्षा में आये और अपने समय का सदुपयोग करे। पर दूसरी तरफ छात्रों को कक्षाओं के बिच मिलने वाला गैप उनकी समय सदुपयोग करने की आदत की धज्जियाँ उड़ा देता है। घंटे दो घंटे कक्षा में पढ़ने के बाद मिले घंटे दो घंटे के गैप में कुछ छात्र दोस्तों के साथ गप्पे मारने निकल पड़ते है, कुछ मॉल यात्रा पर, कुछ अपने होस्टल, तो कुछ मॉल में यूनिवर्सिटी प्रशाशन द्वारा उपलब्ध कराए गए मॉल के निचे बन...

yakub par daya

1993 मुम्बई बम धमाके में संदिग्ध याकूब मेमन को फांसी की सजा पर देश का रवैय्या देखे तो ... जिस तरह एक आतंकवादी पर देश बटाँ हुआ नज़र आ रहा है वैसा पहले कभी नहीं हुआ। इस पुरे घटना क्रम में 2 पहलु मुख्य है 1) राजनीती का 2) नैतिकता का राजनीती में कहा जाता है एक कुशल नेता वही है जो समस्याओं को हल न करे बल्कि समस्यां को पैदा करे। Aimim के प्रमुख एव वकील ओवैसी ने जिस तरह इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी उससे उनके कुशल नेता होना का पता चलता है....साफ़ है इन्हें अच्छी सहानुभूति हासिल होगी इस मसले में। ओवैसी साब का कहना है की याकूब को फांसी सिर्फ मुस्लमान होने की वजह और पोलिटिकल बैकग्राउंड न मिलने की वजह से हो रही.... उन्होंने यह तर्क रखा है की जब याकूब को फांसी हो रही तो बेअंत के हत्यारों, साध्वी प्रज्ञा, इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी क्यू नहीं दी जा रही? अरे जनाब आप तो दिल के बड़े साफ़ नेता लगते है जो खुल कर कानून का  करने की बात कररहे है~ बाकियों को फांसी नहीं लगी तो याकूब को भी छोड़ दिया जाये... बहुत सही उत्तर प्रदेश में सपा सर्कार में नेता अबू आज़मी ने कहा...याकूब ने जांच एज...