Skip to main content

बैल और मर्द (जल्लीकट्टू)

भारत की भूमी ने सदैव धर्म का पाठ पढ़ाया है और धर्म ने प्रकृति प्रेम। प्रकृति अर्थात पेड़-पौधे, पशु सब। अब भारत जैसे देश में पशुओं पर अत्याचार जैसी लहरें उठें और विवाद न हो? असंभव!
जल्लीकट्टू में सांडों, प्रतिभागियों को लगने वाले घाव से सुरक्षा हेतु जल्लीकट्टू समर्थन में उतरे दर्जनों प्रदर्शनकारियों को लाठी चार्ज कर सरकारी खेमे ने सरकारी अस्पताल पंहुचा दिया।
संभवतः लाठी चार्ज पर भी पाबन्दी लगा देनी चाहिए।
सामाजिक मीडिया में फैले एक वीडियो, जिसमे दिखाया गया की कैसे खेल के आरम्भ से पूर्व खेल के खलनायक (साँड़) को शराब पिलाई जा रही और चोटे दी जा रही जिससे खलनायक खेल के दौरान ज़्यादा आक्रामक रहे। संभवतः इस वीडियो को देखने के बाद (पेटा) ने इस खेल पर प्रतिबन्ध लगाने की पहल की। अदालत ने सुनी भी। अनेक बड़ी हस्तियों ने प्रतिबन्ध पर अपनी मुहर लगाई। जिनमें बॉलीवुड के सितारे भी। सही है, कहीं एड़ियाँ रगड़ी जाती हैं और यहाँ एक तीर से दो निशाने लग रहे मौका क्यों चूकना। भलाई की भलाई और चर्चा में ख्याति।
इस पूरे विवादित घटनाचक्र में संतोषजनक बात यह है कि अभी तक इस विवाद को विशेष धर्म पर प्रहार का मोड़ नहीं मिल पाया है।
हमें यहाँ न तो इस विशेष खेल को भारत के अन्य खेलों, धार्मिक आयोजनों से या दुनिया के अनेक देशों में पशुओं के साथ खेले जाने वाले अनेक खेलों से तुलना करना चाहिए जिसमें बेजुबानों से उनकी राय लिए बगैर उन्हें उस कृत्य का हिस्सा बनाया जाता है। क्योंकि भारत में पहले से जारी शाहिष्डुता-अशहिष्डुता की लड़ाई में जुड़ने वाली यह नयी कड़ी अपने आप में ही घातक परिणाम लिए बैठी है। भारतीय संस्कृति तुलना से नहीं सिद्धांतों से चलती है और हमारे समाज को भी चलना चाहिए।
बात हो, तो बगैर पूर्वाग्रह के। ख़री। कल्याणकारी। प्रगतिशील।
क्योंकि यह खेल न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है। बल्कि मनुष्य और पशु के जीवन के तालमेल को भी दर्शाता है। पोंगल जो एक प्रकृति आधारित त्यौहार है। जहाँ बैलों का उपयोग कृषि में किया जाता है उसी संदर्भ में उनकी पूजा भी की जाती है। ऐसे में बैलों को इस त्यौहार में जोड़ने, संग भोगने का कार्य जल्लीकट्टू द्वारा हुआ। रही बात बैलों पर अत्याचार की तो प्रभु क्या आप बैलों से कबड्डी या दौड़ लगाएंगे? जल्लीकट्टू पर प्रतिबन्ध के रूप में कील साबित हुई वीडियो में दिखाए गए बैलों को उकसाने की प्रक्रिया से अलग। बैलों को गाजे- बाजों से प्रतिभागियों द्वारा शोर मचा कर किया जाता है।
बैलों की प्रवित्ति के अनुसार, जो अपनी सिंग पर किसी का स्पर्श गवारा नहीं करते । उनके सींघो को पकड़ काबू करने , सिक्के निकालने का चलन हो गया। और मर्दों ने इसे स्वयं को समाज में वीर साबित करने का जरिया बना लिया।
मनुष्य- पशु के इस संयोग में पूर्वाग्रह से ग्रसित हो किसी विशेष घटना को दीर्घकालिक पैमाने के रूप में स्थापित करना हितकारी नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

माफियाओं के लिए खुशखबरी है IPL

क्रिकेट भारत में मात्र एक खेल न होकर एक पूजा है। पर कलयुग की इस पूजा के साथ-साथ  कई सट्टे रुपी आडम्बर भी आ गए।  परंतु आज भारतीय माफ़िया, गैंगस्टर, सट्टेबाज़ों सभी के लिए शुभ दिन है। क्योंकि भारत में आईपीएल (IPL) में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त के साथ सट्टे को हरी झंडी मिल गई। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे भारतीय अपराधियों को सट्टा एकमात्र लाइफलाइन प्रदान करता है। क्योंकि आज न तो पैसा हवाला में रहा न रियल स्टेट में ना ही अपहरण, हत्या जैसे अपराधों में। काम हाथ में लेने के बाद अगर पूरा हो भी गया तो उसके परिणामों की सज़ा भयावह है। सट्टे में अकूत धन कमा माफ़िया इसका इस्तेमाल अपने पूण्य के कामों में लगाता है। सट्टे से कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की भारतीय खेल जगत की 80% कमाई क्रिकेट से होती है। घर बैठे सरकारी नज़रों से बचते हुए सट्टा लगाना कमसकम अपहरण से तो कहीं बेहतर है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भारतीय युवा आसानी से इस लपेटे में आ जाते हैं। और फिर शुरू होता है अमूमन हर छोटे-बड़े विद्या के मंदिर में सट्टे का खेल। अपराधियों द्वारा स्कूल, कॉलेजों के छात्रों को नियं...

Lovely ka time-table

कभी बंद किताब के अंदर बिखरे हुए पन्नों को देखा है? कभी किसी अच्छे भले मुस्कुराते चेहरे में टूटे दांतों को देखा है? कभी अच्छी भली सपाट भूमि पर folding-faulting देखा है? कुछ यही हाल है हम B.A.(2nd year) वालों के समय-सारिणी (time-table) का भी। Lovely में कोई नियम चले न चले पर एक नियम ऐसा है जो अच्छे-भले, दुबले-मोटे छात्र- छात्राओं को भी सुबह यूनिवर्सिटी आते समय दौड़ने पर मजबूर कर देता है वो है attendence के लिए समय पर कक्षा में पहुचना। 5 मिनट की देरी भी आपको अपनी attandance गवां कर चुकानी पड़ सकती है। Lovely में इस नियम पर ख़ासा ध्यान दिया जाता है। कारण पूछने पर आप पाएंगे की समय का महत्व जीवन में ज़रूरी है अतः समय पे कक्षा में आये और अपने समय का सदुपयोग करे। पर दूसरी तरफ छात्रों को कक्षाओं के बिच मिलने वाला गैप उनकी समय सदुपयोग करने की आदत की धज्जियाँ उड़ा देता है। घंटे दो घंटे कक्षा में पढ़ने के बाद मिले घंटे दो घंटे के गैप में कुछ छात्र दोस्तों के साथ गप्पे मारने निकल पड़ते है, कुछ मॉल यात्रा पर, कुछ अपने होस्टल, तो कुछ मॉल में यूनिवर्सिटी प्रशाशन द्वारा उपलब्ध कराए गए मॉल के निचे बन...

yakub par daya

1993 मुम्बई बम धमाके में संदिग्ध याकूब मेमन को फांसी की सजा पर देश का रवैय्या देखे तो ... जिस तरह एक आतंकवादी पर देश बटाँ हुआ नज़र आ रहा है वैसा पहले कभी नहीं हुआ। इस पुरे घटना क्रम में 2 पहलु मुख्य है 1) राजनीती का 2) नैतिकता का राजनीती में कहा जाता है एक कुशल नेता वही है जो समस्याओं को हल न करे बल्कि समस्यां को पैदा करे। Aimim के प्रमुख एव वकील ओवैसी ने जिस तरह इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी उससे उनके कुशल नेता होना का पता चलता है....साफ़ है इन्हें अच्छी सहानुभूति हासिल होगी इस मसले में। ओवैसी साब का कहना है की याकूब को फांसी सिर्फ मुस्लमान होने की वजह और पोलिटिकल बैकग्राउंड न मिलने की वजह से हो रही.... उन्होंने यह तर्क रखा है की जब याकूब को फांसी हो रही तो बेअंत के हत्यारों, साध्वी प्रज्ञा, इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी क्यू नहीं दी जा रही? अरे जनाब आप तो दिल के बड़े साफ़ नेता लगते है जो खुल कर कानून का  करने की बात कररहे है~ बाकियों को फांसी नहीं लगी तो याकूब को भी छोड़ दिया जाये... बहुत सही उत्तर प्रदेश में सपा सर्कार में नेता अबू आज़मी ने कहा...याकूब ने जांच एज...